कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल में आज से कोविड वैक्सीन लगना शुरू,DC कांगड़ा ने की सुरुआत

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
विक्रम चंबियाल,धर्मशाला
04 जून। कांगड़ा फोर्टिस प्रदेश का पहला निजी अस्पताल बना जहां आज से वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला निजी अस्पताल है जहां  18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए बुकिंग सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही हो रही है। और रोजाना फोर्टिस में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी बुकिंग रोजाना सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी।
सरकारी अस्पताल के बाद फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला निजी अस्पताल है जहां को-वैक्सीन ओर कोविशिल्ड वैक्सीन दोनों लगाई जा रही है। फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर  अमन सोलोमन ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल में आज से वैक्सीन लगाना शुरू किया गया जिसकी शुरुवात आज डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की। वैक्सिनेशन ने लिए समय जरूर लग रहा है। क्योंकि पूरा प्रोसेस किया जा रहा है और वैक्सीन लगाने के लिए आने वालों को दिक्कत न आए इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *