कर्नल कुलदीप होंगे मुख्यमंत्री के दूसरे ओएसडी, हिमाचल भवन दिल्ली मिली नियुक्ति

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहडू के रहने वाले कर्नल कुलदीप सिंह बांष्टु को अपना विशेष कार्य अधिकारी यानी ओएसडी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल भवन दिल्ली के लिए की गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस नियुक्ति के नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। रोहडू के रहने वाले कुलदीप सिंह बांष्टु भारतीय सेना में 1987 से 2012 तक काम कर चुके हैं और कर्नल रैंक से रिटायर हुए हैं। वह दिल्ली के द्वारका में रहते हैं और रिटायरमेंट के बाद भी नेशनल गेम्स कमेटी के एडवाइजर रह चुके हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनका योगदान था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनकी जान-पहचान उसी वक्त की है। वह दिल्ली हिमाचल भवन में राज्य सरकार का कामकाज देखेंगे और सीधा मुख्यमंत्री को ही रिपोर्ट करेंगे। इससे पहले शिमला में मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पहले ही गोपाल शर्मा के रूप में एक ओएसडी नियुक्त कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *