Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
28 दिसंबर।करेरी लेक में भारी बर्फबारी में पर्यटकों के फंसने की खबर लगते ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया भी हरकत में आ गए है।केवल सिंह पठानिया ने डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति व एसपी विमुक्त रंजन फोन कर पर्यटकों की मदद करने का आग्रह किया है।पठानिया ने कहा कि करेरी लेक में भारी बर्फबारी हुई है तथा रविवार को भारी संख्या में पर्यटक वहां गए है,जो बर्फ में फंस गए है।उन्होंने कहा कि उन्होंने डीसी व एसपी कांगड़ा को फोन कर तुरंत मदद करना का आग्रह किया है।केवल ने बताया कि ज़िला प्रशासन ने रेस्क्यू टीमें भेज दी है।वे खुद स्थानीय लोगों के संपर्क में है।उन्होंने सभी पर्यटकों के कुशल व स्वस्थ होने की प्रार्थना भगवान से की है।