एनयूजे ने किया विस्तार:दिनेश कंवर ,विशाल आंनद ,हरदेव व सुमित बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

बबलू गोस्वामी, नादौन 

19 नवंबर।नेशनल युनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) हिमाचल ईकाई के हमीरपुर में हुए वार्षिक अधिवेशन कर दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी संगठन को चुस्त दरुस्त बनाने के लिए राष्ट्रीय ,प्रात,जिला व उपमंडल स्तर पर कईं नियुक्तियां की गई। राज्य मिडिया प्रभारी श्याम लाल पुंडीर व सह मिडिया प्रभारी रोहित गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने दिनेश कंवर (हमीरपुर) विशाल आनंद (चंबा) हरदेव भारद्वाज (सिरमौर) सुमित शर्मा (सोलन) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। इसके अलावा पंकज भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।वही वरिष्ठ पत्रकार रविद्र चंदेल को जिला अध्यक्ष की कमान सौपी गई।

प्रदेश महासचिव रूप किशोर ने बताया कि देवराज शर्मा को संराहा उपमंडल ,सतविंदर सैनी को नालागड उप मंडल गगन कुमार को इंदौरा( कांगडा) उप मंडल,महेश गोतम को उना उपमंडल की कमान दी गई। इस अवसर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्रदेव आर्य ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री व कार्यकारिणी सदस्य शांति गौतम उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पहली बार हिमाचल पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्वतमान जिला अध्यक्ष पंकज भारतीय वर्तमान जिला अध्यक्ष रविद्र चंदेल ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष रणवीर ठाकुर,आवास कमेटी के अध्यक्ष जसवीर कुमार व पंजीकरण कमेटी के अध्यक्ष निशपक्ष भारती,मंच कमेटी के अध्यक्ष अरविद्र सिह,भोजन व्यवस्था के प्रमुख रणवीर सिह और वित्त कमेटी रविद्र सिह की कठ मुक्त सराहना की।प्रांत महासचिव रूप किशोर ने बताया कि दिसंबर में प्रांत पदाधिकारी बैठक होगी।वही जनवरी मे एनयूजे इडिया का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।अधिवेशन में 55 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रशस्तिपत्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *