अम्ब में महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

02 जून। पुलिस थाना अम्ब के पास एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत गई है। 58 वर्षीय ममता देवी पत्नी मेला ग्राम पंचायत लडोली के कंगरूही (भवरन) गांव की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के करीब 30 साल बीत जाने के बाद भी महिला की कोई संतान नहीं थी। घर में पति पत्नी अकेले ही रहते थे। इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।

मंगलवार रात करीब 11 बजे इसी परेशानी के चलते उसने घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई। घटना का पता चलते ही उसके पति ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया।डीएसपी सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया हैं। वहीं मृतका के पति के बयान के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *