Spread the love
आवाज ए हिमाचल
30 जुलाई। अफगानिस्तान में दक्षिणी प्रांत जाबुल के कलात शहर में मोर्टार हमले में दो महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गयी। मोर्टार शेल एक घर पर गिरा, जिससे दो महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा 14 लोग घायल हो गये जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।स्थानीय पुलिस कमांडर के अनुसार मोर्टार हमले के लिए तालिबान जिम्मेदार है।
विदेशी सैनिकों के देश से हटने के बाद से अफगानिस्तान में हिंसा बढ़ रही है। तालिबान ने बड़े ग्रामीण क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है और शहरों पर आक्रमण शुरू कर दिया है। देश में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने सोमवार को कहा कि वर्ष की पहली छमाही में मारे गये या घायल हुए अफगानियों की संख्या मई में अचानक हुई तेज वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 5,183 पर पहुंच गई है।