अंद्रेटा में फाईन आर्ट कॉलेज खोलने के होंगे प्रयास:शोभा सिंह के नाम पर होगा वन विश्राम गृह

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

       ..ब्यूरो,पालमपुर
01 नम्बर। वन मंत्री, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने राकेश पठानिया ने कहा कि अंद्रेटा, विश्वविख्यात चित्रकार शोभा सिंह का गांव है और कला गांव अंद्रेटा की ख्याति और अधिक बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यहां दुनियाभर से लाखों कला प्रेमी यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कला गांव के रुप में विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान है और यहां फाईन आर्ट कॉलेज स्थापित करने के लिए वे और जयसिंहपुर के विधायक मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे।

वन मंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर लगभग 110 लाख रुपये की तीन वन योजनाओं के शिलान्यास किये। उन्होंने अंद्रेटा में 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वन विश्राम गृह, सुआं में 39 लाख से निर्मित होने वाले वन निरीक्षण कुटीर और जांगल में 25 लाख से निर्मित होने वाले गैंग हट का शिलान्यास किया।पठानिया ने कहा कि नूरपुर विधान सभा क्षेत्र में 80 करोड़ से चैक डैम निर्माण किए जा रहे हैं और अगले वर्ष लगभग 150 करोड़ रुपये व्यय कर लगभग 18 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में चैक डेम के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में चैक डेम लगाने की भी आपार संभावनायें हैं और वाले समय में ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर चैक डेम स्थापित किये जायेंगे।
वन मंत्री ने कहा कि अंद्रेटा में एक वर्ष में वन विभाग का विश्राम गृह बनाकर लोगों को समर्पित किया जायेगा और इसका नामांकरण भी विख्यात कलाकार शोभा सिंह के नाम पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां विशाल तिरंगा झण्डा और शोभा सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि होली मंच मैदान को भी लोगों की मांग के अनुरूप स्टेडियम बनाया जायेगा। इसके पश्चात वन मंत्री ने जयसिंहपुर भाजपा मंडल के कार्यक्रम में भी शिरकत की और कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु हुए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक 29 मंडलों के साथ भेंट की है।उन्होंने उपमंडल के सभी अधिकारियों के साथ भी बैठक की और जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूरा करें ताकि लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने करने के निर्देश दिये।


इससे पहले जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई सुविधा पर ही 66 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण और सुधार पर 48 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सड़कों को आने वाले समय में चकाचक्क कर दिया जायेगा।

कार्यक्रम में जयसिंहपुर के भाजपा अध्यक्ष राम रत्न शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा, कुलवंत राणा, मुख्य अरण्यपाल वन प्रदीप ठाकुर, मुख्य परियोजना निर्देशक आर एस बनियाल, एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा, डीएफओ पालमपुर नितिन पाटिल, संजय धीमान, वन परिक्षेत्र अधिकारी रविंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *