NPS एसोसिएशन ज़िलाध्यक्ष बोले,कांग्रेस जहां सत्तासीन है पहले वहां बहाल करवाएं पेंशन

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

3 नवम्बर : नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान रजिंद्र मन्हास ने जिला कांगड़ा कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन के बयान का स्वागत किया है,

जिसमें उन्होंने हिमाचल के न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों के दुख दर्द को समझते हुए प्रदेश सरकार से पेंशन बहाली की अपील की है।कांगड़ा जिला प्रधान रजिंद्र मन्हास ने कहा कि आज पूरे भारत के कर्मचारी नई पेंशन स्कीम के विरोध में हर राज्य में प्रदर्शन कर रहे हैं।

पड़ोसी राज्य पंजाब और राजस्थान में लाखों की संख्या में कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जिला प्रधान ने कहा की अगर कांग्रेस  सच में कर्मचारियों के इस दर्द को समझती है तो कम से कम उन राज्यों में पेंशन बहाल करें,जहां कांग्रेस की सरकार है।

जिला प्रधान ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करना राज्य का एकाधिकार है,जिसके बारे में केंद्र ने स्पष्ट भी किया है और वेस्ट बंगाल पूरे भारत में सबसे बड़ा उदाहरण है,जहां आज भी पुरानी पेंशन लागू है।जब वेस्ट बंगाल यह कर सकता है

तो कम से कम कांग्रेस अपने राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारी हितैषी होने का प्रमाण दे सकती है। जिला प्रधान ने खेद जताया कि कर्मचारियों की पेंशन की याद पार्टियों को सत्ता से बाहर होने पर ही आती है।

2017 में भी हिमाचल में तत्कालीन कांग्रेस सरकार जब प्रदेश में सत्ता में थी तो 25 जुलाई 2017 को शिमला में लगभग 10 हजार कर्मचारियों ने शिमला में पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन किया था।

जिला प्रधान ने कहा कि अब पार्टियों को सच्च में कुछ करके दिखाना होगा नही तो कर्मचारी अब किसी झांसे में नही आने वाले हैं और भविष्य में अन्य विकल्पों पर भी सोचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *