IGMC : 3 दिन पोस्टमार्टम के लिए इंतजार करते रहे परिजन

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल 
27 अक्टूबर : सड़क हादसे में मारे गए शख्स के शव का तीन दिन से पोस्टमार्टम नहीं किया गया है| इस पर युवक के इलाके के विधायक ने सवाल उठाए हैं| मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले से जुड़ा है| अब कांग्रेस विधायक ने आईजीएमसी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं| जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में तीन दिन पहले हुए सड़क हादसे में मारे गए चालक के शव का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं किया गया है| दो दिन से शव आईजीएमसी की शवगृह में है, लेकिन पोस्टमार्टम कब होगा किसी को कुछ जानकारी नहीं है| परिजन भी शव का इंतजार  करते रहे| बाद में सोमवार शाम को पोर्स्टमार्टम किया गया और शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया| इसी बीच आईजीएमसी प्रशासन के रवैये पर कांग्रेस विधायक ने कड़ा ऐतराज जताया है| उन्होंने कहा कि दो होने के बावजूद भी शव का पोस्टमार्टम न होना चिंता का विषय है| कांग्रेस विधायक ने कहा कि पोस्टमार्टम में देरी करना निंदाजनक है| ऐसे में आईजीएमसी प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए| इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है,क्यों पोस्टमार्टम नहीं किया गया है| इसका पूरा पता लगाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *