लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पद से इस्तीफा दिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

28 फ़रवरी।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने यह ऐलान बुधवार को मीडिया के सामने किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व में छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज पर लगाने की इजाजत नहीं दी गई। इस बारे में उन्होंने हाईकमान के सामने भी पक्ष रखा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।पिता की बात पर भावुक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से वह इमोशनल रूप से आहत हुए, लेकिन कभी भी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया, लेकिन अब सरकार में मंत्री पद पर रहना, उनके लिए संभव नहीं है और इसके लिए वे पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने के बाद विधायक आहत हैं। यही वजह है जो सरकार के सामने ऐसे हालात बने हैं। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हाईकमान को विचार करना चाहिए कि यह हालात क्यों बनें। एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई है। आवाज दबाई गई। उन्होंने कहा कि शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं। प्रियंका गांधी, खडग़े को दो दिन के घटनाक्रम की जानकारी दे दी है और अब हाईकमान को फैसला लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *