भारी बारिश के अलर्ट पर आनी और निरमंड के सभी शिक्षण संस्थान 22 जुलाई को बंद

22 जुलाई: जिला कुल्लू में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आनी और निरमंड उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थानों को 22 जुलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुराग चन्द्र शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34 के तहत यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार आनी और निरमंड उपमंडलों के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, डाइट, आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग तथा फार्मेसी कॉलेज 22 जुलाई को बंद रहेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *