ओक ओवर में मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

18 जुलाई: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को अधिक सुगम और बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जन-जन की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहना ही सरकार की कार्यसंस्कृति का मूल मंत्र है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *