पालमपुर में दो महिलाओं से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

15 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पालमपुर थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सोमवार को कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के कब्जे से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय संध्या देवी निवासी बिंद्रावन, पालमपुर और 30 वर्षीय हेमा कुमारी निवासी रक्कर, जिला मंडी के रूप में हुई है।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *