कालाअम्ब में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, बिहार के युवक की मौत; दो साथी गंभीर घायल

13 जुलाई: देहरादून-कालाअम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर रविवार को मोगीनन्द के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं और कालाअम्ब स्थित एक उद्योग में कार्यरत थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य घायलों का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक रवि कुमार कालाअम्ब स्थित एक स्थानीय उद्योग में कार्यरत था, जबकि दोनों घायल युवक भी उसी उद्योग में काम करते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *