11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब प्रशासनिक कार्यों पर भी पड़ने लगा है। खराब मौसम को देखते हुए पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) कुल्लू ने निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट स्थगित कर दिया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कुल्लू अकांक्षा शर्मा ने बताया कि खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण यह निर्णय लिया गया है। 11 जुलाई को आयोजित होने वाला ड्राइविंग टेस्ट अब 13 जुलाई को होगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से संशोधित तिथि पर अपने पहले से निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर ड्राइविंग टेस्ट देने की अपील की है।
आरटीओ ने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार को ड्राइविंग टेस्ट की नई तिथि या अन्य किसी जानकारी की आवश्यकता हो, तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-225977 पर संपर्क कर सकता है।