बद्दी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जब्त 700 मीट्रिक टन खनन सामग्री की हुई नीलामी

10 जुलाई: बद्दी पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत जब्त की गई खनन सामग्री के विधिसम्मत निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 10 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन किशनपुरा में करीब 700 मीट्रिक टन खनन सामग्री की सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई।

यह नीलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी की निगरानी में खनन विभाग द्वारा नियमानुसार संपन्न करवाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी मानपुरा, फील्ड कानूनगो मानपुरा, खनन निरीक्षक बद्दी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित नीलामी में जब्त खनन सामग्री को एम/एस मानपुरा स्टोन क्रशर के पक्ष में 70 हजार रुपये की सर्वोच्च बोली पर नीलाम किया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जब्त सामग्री का निस्तारण नियमानुसार किया जाता रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *