7 जुलाई: शिमला में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कोर ग्रुप की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा वर्ष 2027 के हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर भी मंथन होने की संभावना है।
बैठक में लिए जाने वाले अहम फैसलों और रणनीतिक चर्चाओं पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।