विद्या भारती खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया सम्मानित

29 जून , कविता शांति गौतम : बिलासपुर और हमीरपुर जिले के विद्यालयों के बीच आयोजित विद्या भारती की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हिमाचल शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन और कुश्ती जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में करीब 50 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य नम्होल वार्ड सुरभि ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुरभि ठाकुर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री ओंकार चंद, विद्यालय प्रबंधक दीप चंद और वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *