ऊना में 29 जून को होगी डाक पेंशन अदालत, पेंशन संबंधी शिकायतों का होगा समाधान

27 जून : ऊना मंडल के डाकघर में 29 जून को सायं 4 बजे डाक पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर ऊना बलबीर चंद ने बताया कि इस दौरान डाक पेंशनभोगियों और डाक फैमिली पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन पेंशनभोगियों को पेंशन से संबंधित कोई शिकायत या समस्या है, वे अपनी शिकायत 29 जून को दोपहर 1 बजे तक अधीक्षक डाकघर, ऊना कार्यालय में अवश्य भेज दें, ताकि पेंशन अदालत के दौरान उस पर विचार कर उचित समाधान किया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *