चंबा में एलआईसी एजेंट के 50 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू

23 जून : जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जुलाई 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से बीमा सखी योजना के तहत एलआईसी एजेंट के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी।

जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को चंबा क्षेत्र में कार्य करना होगा।

चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार के बाद परीक्षण एवं मूल्यांकन भी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बीमा सखी योजना के अंतर्गत एलआईसी द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत पहले वर्ष में 7,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष में 6,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष में 5,000 रुपये प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर कमीशन और अन्य प्रोत्साहन भी प्रदान किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा से संपर्क कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *