जसकोट हेलीपोर्ट निर्माण कार्य का CM सुक्खू ने लिया जायजा, बोले- पर्यटन और आपात सेवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

22 जून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जसकोट में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट परियोजना के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसकोट हेलीपोर्ट क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के विस्तार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हिमाचल के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार जनहित और गुणवत्ता के उच्च मानकों को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *