CBSE ने छात्रों को दी राहत, Verification फीस में ज्यादा कटे पैसे होंगे वापस

25 मई: सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने बड़ा अपडेट जारी किया है। फीस भुगतान के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर छात्रों को परेशान न होने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों के खाते से तय शुल्क से ज्यादा रकम कटी है, उनका अतिरिक्त पैसा वापस कर दिया जाएगा।

सीबीएसई के अनुसार 21 और 22 मई को ऑनलाइन पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं। इसके चलते कई छात्रों के फीस ट्रांजेक्शन प्रभावित हुए। कुछ छात्रों के खाते से निर्धारित फीस से अधिक राशि कट गई, जबकि कुछ मामलों में कम रकम ही कट पाई।

बोर्ड ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के पैसे ज्यादा कटे हैं, उन्हें रिफंड सीधे उसी बैंक अकाउंट, कार्ड या यूपीआई माध्यम में भेजा जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था। इसके लिए छात्रों को अलग से कोई आवेदन या प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।

वहीं जिन छात्रों की फीस पूरी नहीं कट पाई है, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर शेष राशि जमा करने के लिए अलग से सूचित किया जाएगा। सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र का आवेदन रद्द नहीं किया जाएगा और सभी प्रभावित उम्मीदवारों को उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *