ऊना में विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

25 मई: ऊना जिले के हरोली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव कांटे निवासी अमनदीप कौर की बहन मनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही अमनदीप को संतान न होने के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना वाले दिन उसे सूचना मिली कि उसकी बहन के साथ फिर मारपीट हो रही है। मौके पर पहुंचने पर अमनदीप की हालत बिगड़ी हुई थी। आरोप है कि उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *