25 मई: ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 67 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।