शाहपुर में छात्रों का स्वच्छता अभियान, अस्पताल पार्क में की सफाई

24 मई: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब द्वारा सिविल अस्पताल शाहपुर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नरेश लगवाल, रोटरैक्ट क्लब अध्यक्ष अभिनव राणा और रोटेरियन अश्वनी के. धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूल की ओर से एम.के. भद्रवाज, डीपीई राहुल कुमार, क्लब एडवाइजर आकाश, सरिता और अनु शर्मा सहित इंटरैक्ट क्लब के छात्र शामिल हुए।

अभियान के दौरान छात्रों ने अस्पताल पार्क परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस पहल की अस्पताल प्रशासन, रोटरी क्लब और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *