शिमला में 26 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, संजौली चौक पर पुलिस ने दबोचा

22 मई: शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला और पुलिस थाना संजौली की टीम ने चिट्टा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सैल शिमला की टीम गश्त, अपराधों की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी रखने के लिए लक्कड़ बाजार, संजौली, ढली और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संजौली क्षेत्र का रहने वाला रवि कुमार उर्फ बंटी इलाके में चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार करता है और संजौली चौक के आसपास नशे की सप्लाई देने आने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संजौली चौक के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान रवि कुमार उर्फ बंटी निवासी संजौली, उम्र 35 वर्ष के रूप में बताई।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना संजौली में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *