18 मई: परवाणू नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। कुल 9 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को 4 वार्डों में जीत मिली। कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड नंबर-1 में देखने को मिला, जहां भाजपा प्रत्याशी नंदिनी सूद और कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी शर्मा को बराबर 128-128 वोट मिले। इसके बाद एसडीएम कसौली द्वारा ड्रॉ के जरिए फैसला किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी नंदिनी सूद विजयी घोषित हुईं।
वार्डवार चुनाव परिणाम
- वार्ड 1 – भाजपा की नंदिनी सूद विजयी
- वार्ड 2 – भाजपा की रजनी सिंगला ने जीत दर्ज की
- वार्ड 3 – कांग्रेस समर्थित मोहन लाल विजयी
- वार्ड 4 – भाजपा के रामध्यान सिंह ने बड़ी जीत हासिल की
- वार्ड 5 – कांग्रेस की सुषमा गुप्ता ने 120 वोटों से जीत दर्ज की
- वार्ड 6 – भाजपा के ठाकुर दास शर्मा ने शानदार जीत हासिल की
- वार्ड 7 – भाजपा की सीमा शर्मा विजयी
- वार्ड 8 – कांग्रेस की मोनिशा शर्मा ने जीत दर्ज की
- वार्ड 9 – कांग्रेस की निशा शर्मा विजयी रहीं
चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेताओं ने जनता का आभार जताते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।