16 मई, रवि दत्त भारद्वाज : राजगढ़, सिरमौर में पंचायत समिति चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन 15 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।
अब पंचायत समिति के 15 वार्डों में से 2 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे, जबकि बाकी 13 वार्डों में 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं तथा उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
वहीं ग्राम पंचायत काथली भरण ने आपसी सहमति और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया है। स्थानीय लोगों ने बिना किसी विवाद के सहमति से प्रतिनिधियों का चयन कर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है।