12 मई: चंबा जिला के हटली डाकघर द्रम्मण निवासी मनप्रीत सिंह को भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) द्वारा जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) का महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष स. हंसपाल सिंह द्वारा व्यापारियों के हितों को मजबूत करने, संगठन के विस्तार और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से की गई है।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों, शुभचिंतकों और लोगों ने मनप्रीत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय व्यापार मंडल ने विश्वास जताया है कि मनप्रीत सिंह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं मनप्रीत सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिया है।