बिलासपुर में पुल के नीचे मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

8 मई: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामला स्वारघाट और झंडूता उपमंडलों की सीमा से सटे बागछाल पुल का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे पानी में महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत तलाई पुलिस थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मामले की पुष्टि करते हुए संदीप धवल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *