ऊना में 3 युवकों से 1 किलो 5 ग्राम चिट्टा बरामद, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

3 मई: ऊना जिले के संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर शनिवार देर शाम एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) पुत्र संतोख सिंह निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) पुत्र नारायण दास निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रेनू कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की एंटी चिट्टा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टाहलीवाल की ओर से आ रही एक गाड़ी (एचपी 20जे-6570) को संदेह के आधार पर रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीनों युवकों के पास से नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। टीम को कुल 15 पैकेट मिले, जिनका वजन करने पर 1 किलो 5 ग्राम चिट्टा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *