चंडीगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: 5 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

22 अप्रैल: चंडीगढ़ में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन टीम ने हरियाणा के गोहाना निवासी गैंगस्टर मुकेश उर्फ गोलू को घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई।

पुलिस को पहले ही इनपुट मिल चुका था कि आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने रणनीति बनाकर उसे ट्रैक किया और मौके पर दबोच लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 5 खाली कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *