10 अप्रैल: हमीरपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पहले एक डमी ग्राहक भेजकर पुष्टि की, जिसके बाद एसएचओ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस से तीन महिलाएं और तीन पुरुष संदिग्ध स्थिति में पाए गए। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा है, जबकि पुरुषों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गेस्ट हाउस संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है और रिकॉर्ड की जांच की जा रही हैं।