9 अप्रैल: मंडी जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में पंजाब से घूमने आए पांच युवक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार युवक पराशर झील की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटककर कटौला क्षेत्र की तरफ पहुंच गए। इसी दौरान आरंग सड़क पर बथेरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों की पहचान आर्यन, प्रियांश, विशाल और सूरज कुमार के रूप में की है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।