घुमारवीं में चोरों का मंदिरों पर धावा, 3 मंदिरों से दानपात्र तोड़ नकदी चोरी

8 अप्रैल: घुमारवीं के बधाघाट क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाकर दानपात्रों से नकदी चुरा ली। अज्ञात आरोपियों ने मंदिरों के दरवाजे तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

पहली घटना जन्देहड़ के हनुमान मंदिर की है, जहां सीसीटीवी में कैद हुई चोरी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दानपात्र और नकदी बरामद कर ली। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा लिखित शिकायत न देने के चलते इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।

इसके अलावा बधाघाट के जंगल में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर और शनि देव मंदिर में भी चोरों ने दरवाजे तोड़कर दानपात्रों से नकदी उड़ा ली। इन मामलों में भी पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

डीएसपी विशाल वर्मा के अनुसार, एक मामले में बरामदगी हो चुकी है, लेकिन शिकायत न मिलने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *