इंदौरा के खानपुर में भीषण आग, घर सहित लाखों की नकदी जलकर राख, परिवार बेघर

8 अप्रैल: कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के गांव खानपुर में भीषण आग लगने से एक गरीब परिवार का घर और सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 3 बजे की है, जब मक्खन दीन और शामा के कच्चे मकान में अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा बर्तन, कपड़े, गहने और खाने-पीने का सामान जल गया। सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ कि घर बनाने के लिए रखी करीब 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जलकर राख हो गई।

परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुछ भी सामान नहीं बचा सके। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर के अनुसार पीड़ित परिवार को फौरी राहत दी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *