पांवटा साहिब में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग, हजारों मुर्गियां जलीं

8 अप्रैल: तहसील पांवटा साहिब के ग्राम किशनपुरा में एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

फार्म में मौजूद कर्मचारियों ने आग की लपटें देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और करीब 2 से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस आगजनी में फार्म का पूरा शेड जलकर राख हो गया, साथ ही जाल, पाइपलाइन और अन्य उपकरण भी नष्ट हो गए। फार्म संचालक शेखर गुप्ता के अनुसार हादसे में करीब 4 से 5 हजार मुर्गियां जलकर मर गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *