बीबीएन में अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, 130 पेटियां बरामद

7 अप्रैल, कविता शांति गौतम: पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब के जखीरे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ओडमाजरा निवासी जसवंत उर्फ छज्जू को उसके घर से काबू किया, जहां वह बिना लाइसेंस शराब बेच रहा था।

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 130 पेटियां देसी शराब (50 पेटी अध्धे और 80 पेटी पव्वे) बरामद कीं। यह शराब बिना किसी वैध परमिट के अवैध रूप से रखी गई थी।

डीएसपी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *