7 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। प्रति बैग करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब आने वाले दिनों में 15–20 रुपये और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। कंपनियों ने डीलरों को कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों का निर्माण बजट प्रभावित हो रहा है। जनवरी में भी सीमेंट के दाम 10 रुपये बढ़े थे, जबकि पिछले कुछ वर्षों में कीमतें 150–200 रुपये तक बढ़ चुकी हैं।
फिलहाल सोलन में सीमेंट का रेट 385 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति बैग हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह बढ़ोतरी और लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।