सोलन बाईपास पर बड़ा हादसा टला: स्कूटी सवार को बचाते हुए दो ट्रक भिड़े, बाल-बाल बचे लोग

7 अप्रैल: सोलन के आंजी बाईपास के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में दो ट्रक आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक स्कूटी ट्रकों के सामने आ गई। आगे चल रहे ट्रक चालक ने स्कूटी सवार को बचाने के लिए तुरंत ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक समय पर नहीं रुक पाया और आगे वाले ट्रक से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी लोग सुरक्षित रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए बाईपास पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया।

स्थानीय लोगों ने इस स्थान को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए प्रशासन से यहां ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *