2 अप्रैल: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तीन चिकित्साधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
जारी आदेशों के अनुसार, डॉ. शगुन को बिलासपुर के पीएचसी भेरी से स्थानांतरित कर पीएचसी दधोल में तैनात किया गया है। उन्हें बिना टीटीए/जेटी के तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. कमल पाशा को नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब से स्थानांतरित कर पीएचसी गत्ताधार (सिरमौर) भेजा गया है। उन्हें टीटीए/जेटी की सुविधा के साथ तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा गया है।
वहीं, डॉ. अमृतांश सुमरा को सीएचसी समोट (चंबा) से स्थानांतरित कर सीएचसी धनेटा (हमीरपुर) में तैनाती दी गई है। उनका तबादला भी बिना टीटीए/जेटी के किया गया है।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार संभालें और ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजें।