1 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष के साथ कई बदलाव लागू हो गए हैं। जहां एक ओर बिजली की दरों में हल्की कमी की गई है, वहीं दूसरी ओर शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार बिजली की औसत लागत 6.76 रुपये से घटकर 6.75 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना भी पहले की तरह जारी रहेगी।
वहीं दूसरी तरफ नई आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब के दाम बढ़ गए हैं। अनुमान है कि शराब की बोतलों की कीमत में 80 से 200 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है।
सरकार ने इस बार ठेकों की नीलामी करीब 10% अधिक बेस प्राइस पर की है। साथ ही पहली बार ई-नीलामी प्रक्रिया भी लागू की गई है। कुछ क्षेत्रों में नीलामी पूरी न होने की स्थिति में पुराने ठेकेदारों को अस्थायी रूप से संचालन की अनुमति दी जा सकती है।