1 अप्रैल: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे युवक की खंभे से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान 37 वर्षीय दीपक, निवासी गोहाना (हरियाणा) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी के तहत पांवटा साहिब में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामपुर घाट क्षेत्र में उस समय हुआ जब दीपक बिजली के खंभे पर चढ़कर कनेक्शन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन खोकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर गिरने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन यह भी जांच का विषय है कि कहीं उसे करंट तो नहीं लगा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित कंपनी से भी जानकारी जुटाई जा रही है।