राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में केंद्रीय बजट 2026 पर कार्यशाला

12 मार्च: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा केंद्रीय बजट 2026 के विश्लेषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बजट के विभिन्न पहलुओं और उसके आर्थिक प्रभावों से अवगत कराना था। इस कार्यशाला में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कराधान, ग्रामीण विकास, रोजगार योजनाओं और डिजिटल बुनियादी ढांचे जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. बालक राम ने विद्यार्थियों को बजट और आर्थिक आंकड़ों को समझने के लिए आलोचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. नीरज कौशल ने कर प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विशेष व्याख्यान देते हुए बजट की प्रमुख बातों को सरल तरीके से समझाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को समसामयिक आर्थिक विषयों को समझने में मदद करती हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *