जय मणीमहेश सेवा दल बद्दी ने लगाया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त एकत्र

11 मार्च: जय मणीमहेश सेवा दल बद्दी द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 100 यूनिट रक्तदान किया।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अंजलि छबल ने रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजन में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *