पत्नी से अमानवीय व्यवहार के आरोप में एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार

11 मार्च: फिरोजाबाद के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से हरियाणा पुलिस ने एमबीबीएस के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी पत्नी के साथ गंभीर अपराध करने के आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र हरियाणा के पलवल जिले के अंधोला गांव का निवासी है और मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रह रहा था। उसके खिलाफ 23 सितंबर 2025 को हरियाणा के नूंह जिले के बिछौर थाने में उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसे जंगल में ले जाकर अपराध को अंजाम दिया।

सोमवार रात बिछौर थाना पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंची और कॉलेज प्रशासन को एफआईआर की प्रति सौंपने के बाद आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *