11 मार्च: ऊना जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देश पर स्कूल बसों और वैन की विशेष जांच की गई। इस दौरान करीब 87 स्कूल वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। 
निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। जांच के दौरान बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।