26 नवम्बर, आशीष दमीर : हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य स्वर्गीय हरीश गुलेरी की शोकसभा 28 नवंबर को उनके निवास स्थान रानीताल में आयोजित की जाएगी। शोकसभा सुबह 11 बजे शुरू होगी।
गौरतलब है कि स्व. हरीश गुलेरी का 20 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से शिक्षा जगत और शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है। उन्होंने शिक्षक संघ के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
शोकसभा में उनके परिजन, शुभचिंतक, शिक्षक समुदाय के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।