हमीरपुर में 27 और 28 नवंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रह सकती है बिजली

25 नवम्बर: हमीरपुर में 27 और 28 नवंबर को बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है। सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अणु स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा। इसके चलते इस उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 33 केवी और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।

उन्होंने बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *