25 नवम्बर: जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को 5.66 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण कटोच (34) निवासी पठियार, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को CIA कांगड़ा की टीम ने रेलवे स्टेशन कांगड़ा रोड पर टांडा पुल के समीप कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में FIR नंबर 224/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है। कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।